Silky, vibrant green spinach curry dotted with soft cubes of paneer, finished with a smoky garlic and ghee tadka.
ताज़ी हरी पालक की प्यूरी और नरम पनीर से बनी एक बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश, देसी घी और लहसुन के तड़के के साथ।
Clean and wash the spinach 2-3 times. Boil 3-4 cups of water in a pan and add 1 tsp of sugar (this preserves the bright green color!). Add the spinach, boil for just 2 minutes, turn off the heat, and immediately transfer the spinach to cold water.
सबसे पहले पालक को साफ करके अच्छे से 2 या तीन बार धो लें। कढ़ाई में 3-4 कप पानी उबालने के लिए रख दें। पानी में 1 चम्मच चीनी डाल दें। इससे पालक का रंग हरा रहता है। जब पानी उबल जाए तो पालक डाल दें और 2 मिनट तक उबालें। फिर गैस बंद कर दें और ठंडे पानी में डाल दें।
Transfer the cooled spinach to a blender, add 2 green chillies, and blend into a smooth puree. Set aside. In the same blender, add the chopped tomatoes, cashews, ginger, and 7-8 cloves of garlic. Blend this into a smooth paste and set aside.
इसके बाद पालक को मिक्सी में डाल कर 2 हरी मिर्च भी डालें और पालक की प्यूरी बना लें। फिर टमाटर को भी मिक्सी में डाल दें। काजू, अदरक और 7-8 लहसुन की कलियाँ डाल कर इनकी भी प्यूरी बना कर एक तरफ रख दें।
In a large pan, heat 2-3 tablespoons of oil. Add the cumin seeds (jeera), followed by the finely chopped onions. Sauté for 3-4 minutes until they turn golden brown.
तड़का। सबसे पहले पैन में 2 या तीन चम्मच तेल डालें, फिर इसमें 1 चम्मच जीरा डालें। फिर कटा हुआ प्याज डाल कर 3-4 मिनट भूनें।
Add the prepared tomato-cashew puree to the onions and stir well. Add salt, degi mirch, and turmeric. Keep stirring and cook until the tomatoes are fully cooked and the oil starts separating from the masala.
उसके बाद टमाटर की प्यूरी डाल दें, फिर इसको हिलाते जाएं। अब इसमें नमक, देगी मिर्च डालें और हिलाते जाएं। हल्दी भी डाल दें। जब टमाटर अच्छे से पक जाए और पैन तेल छोड़ने लगे तो...
Pour the spinach puree into the cooked masala. Mix thoroughly. Add ½ cup of water. Cover the pan and let it simmer gently on low heat for 6-7 minutes.
पालक की प्यूरी डाल दें। अच्छे से हिलाएं। ½ कप पानी डाल दें। 6-7 मिनट तक इसको धीमी आँच पर ढक कर पकाएं।
Cut the paneer into small cubes and gently fold them into the spinach gravy. Cook on medium heat for another 3-4 minutes until you reach your desired gravy consistency. Turn off the gas.
अब पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट कर डालें। अच्छे से मिला दें। 3-4 मिनट तक मध्यम आँच पर पकाएं। जितनी ग्रेवी चाहिएं उतनी रख कर गैस बंद कर दें।
For an extra burst of flavor, prepare a second tadka. Heat 2 tbsp of desi ghee in a small pan. Add 5-6 garlic cloves and 3-4 dry red chillies. Sauté until golden, then pour this sizzling tadka over the Palak Paneer. Sprinkle garam masala on top (and swirl in some fresh cream if desired). Serve hot!
ऊपर से एक तड़का और लगाएं। पैन में 2 चम्मच देसी घी डालें, फिर 5-6 लहसुन कलियां और 3-4 सूखी लाल मिर्च डाल कर भूनें और इसे ग्रेवी के ऊपर से डाल दें। 1 चम्मच गर्म मसाला डाल दें। गरमा गरम परोसें!
The charm of the original handwritten recipe, preserved forever.
हाथ से लिखी हुई असली रेसिपी की यादें, हमेशा के लिए।